कानपुर- अवैध असलहे के साथ गबरू चढ़ा चकेरी पुलिस के हत्थे
आदिल अहमद
कानपुर- अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में चकेरी पुलिस ने गश्त के दौरान सलमान गबरू नामक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चकेरी पुलिस गश्त करके आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नज़र बनाये हुए है, जिससे चकेरी पुलिस को लगातार सफलताएं प्राप्त हो रही हैं।
प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि उ० नि० पंकज मिश्रा, कांस्टेबल कुशलेष वांछित अभियुक्तों की तालाश कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति प्योदी गांव की ओर से पैदल पैदल आ रहा था। पुलिस को देखकर भागने लगा शक होने पर पुलिस ने अभियुक्त को दौड़ाकर पकड़ लिया। जिसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त सलामन खान उर्फ गबरू निवासी ऊंचा टीला जाजमऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..