कानपुर- वांछित अपराधी कल्लू केले वाला चढ़ा चकेरी पुलिस के हत्थे

मो० कुमैल
कानपुर शुक्रवार को चकेरी पुलिस ने शातिर अपराधी कल्लू केले वाले उर्फ संजय केसरवानी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त कल्लू केले वाला 307 सहित अन्य गम्भीर धाराओं में थाना चकेरी से वांछित चल था। जिसके चलते पुलिस लगातार दबिशें दे रही थी। लेकिन शातिर अभियुक्त हाथ नही लग रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ लगभग दर्जन भर मुकदमे पंजीकृत है।











