पश्चिम बंगाल में बीजेपी युवा मोर्चा की नेता पामेला सहित दो गिरफ्तार, लाखो की कार से कोकीन हुई बरामद

तारिक खान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के दो नेताओं को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पमेला गोस्वामी और प्रबीर डे के पास से पुलिस को 100 ग्राम कोकीन मिली। दोनों कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से पकड़े गए। बरामद कोकीन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लाखो में बताई जा रही है।

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियां जोर-शोर से इसकी तैयारियों और चुनाव प्रसार में लग गई हैं। ऐसे में पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था पहले के मुकाबले काफी कड़ी कर दी है।











