कांप उठी धरती, डर गया इंसान – दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकम्प के झटके

तारिक खान
नई दिल्ली: आज भारतीय समयानुसार रात कबीर 10:34 मिनट पर तेज़ भूकंप के झटके भारत में भी महसूस किये गए। भूकंप के झटके इतने तेज़ थे कि दिल्ली और आसपास के इलाको में कई सेकेण्ड के लिए महसुस किये गए। इसकी तीव्रता 6.3 बताई गई है।

भूकंप भारतीय समयानुसार 10:34 PM बजे सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया। दिल्ली और आस पास के इलाकों में भी कई सेकेंड तक काफी तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में भूकंप के झटके, सभी की सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं’।
वही भूकंप के झटके अमृतसर में भी काफी तेज झटके महसूस किए गए और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से बात की है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।











