नाम बाबा और बेच रहा था गांजा – लोहता पुलिस के हत्थे पड़ा तो बरामद हुआ 1 किलो 300 ग्राम गांजा

मो0 सलीम
वाराणसी। नाम बाबा, कारोबार गांजा। सुन कर भले तुकबंदी लगे मगर हकीकत है कि लोहता के रहीमपुर निवासी ये नाम का बाबा गांजे का कारोबार करता था। इसकी पुख्ता जानकारी जब लोहता पुलिस को हुई तो उसको गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। गांजे के सम्बन्ध में गिरफ्तार बाबा ने बताया कि वह गांजा बिक्री का कारोबार करता है।

पुलिस को देख गांजा बेच रहा शमीम उर्फ़ बाबा भागने की कोशिश करता है जिसको पुलिस बल द्वारा दौड़ा कर पकड़ लिया जाता है। पुलिस ने उसकी जामा तलाशी और सामान की तलाशी में अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर जब बरामद गांजे को तौल किया गया तो उसका वज़न कुल 1 किलो 300 ग्राम था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया गया है।











