एआरटीओ कौशाम्बी द्वारा औचक निरीक्षण कर किया गया चालान

तब्जील अहमद
कौशाम्बी: एआरटीओ कौशाम्बी द्वारा औचक निरीक्षण करके दो बसों का चालान किया गया। पतौना पुल थाना मंझनपुर में चेकिंग के दौरान एआरटीओ कौशाम्बी शंकर जी सिंह द्वारा दो डग्गा मार बसों का चालान किया गया।

आपको बताते चलें कि पिछला माह सड़क परिवाहन सुरक्षा माह के रूप में मनाया गया जिसमें चालक जागरूकता के लिए कई प्रोग्राम भी कराया गया और ट्रैफिक नियमों के बारे में लोगों को जागरूक भी किया गया, किंतु अभी भी जागरूकता के अभाव में कुछ वाहन चालक नियमों को तोड़कर बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते हैं आरटीओ शंकर जी सिंह द्वारा सख्त निर्देश भी दिया गया अगर किसी भी चालक ने नियम के विरुद्ध कार्य किए तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा. आरटीओ शंकर जी सिंह के साथ टीआई प्रवीण त्रिपाठी कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह कांस्टेबल महेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।











