प्रयागराज में काम दिलाने के बहाने कार में ठेकेदार और उसके साथी ने महिला के साथ किया गैंग रेप

अजीत कुमार
प्रयागराज. शहर के दारागंज इलाके में परेड मैदान में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मजदूरी करने वाली महिला का आरोप है कि परिचित ठेकेदार ने उसे काम दिलाने के बहाने कार में बैठा लिया था, फिर गोली मारने की धमकी देकर एक अन्य व्यक्ति समेत उसके साथ मनमानी की। दारागंज पुलिस ने महिला की शिकायत अनसुनी कर दी थी। अब एसएसपी के आदेश पर ठेकेदार पर केस लिखा जा रहा है।

उस वक्त कार में ठेकेदार के साथ एक और व्यक्ति था। आरोप है कि कार में बैठाने के बाद परेड मैदान में ले जाकर तमंचे से गोली मारने की धमकी देकर उन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर मनमानी करने के बाद वे दोनों उसे कार से उतारकर भाग गए। धमकी भी दी थी कि किसी से बताया तो जान से मार दिया जाएगा। महिला थाने गई लेकिन उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। दारागंज पुलिस को तहरीर देने पर जब कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अब पुलिस मामले में एक्शन ले रही है।











