समाज सेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने प्रदान किया एक और गरीब परिवार के सर पर उसकी छत
मुकेश यादव
मधुबन (मऊ) : तहसील क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया में रविवार को समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी द्वारा एक गरीब परिवार को आवास की चाभी दिया गया। गरीब परिवार जो खुद के सर पर छत का मोहताज था को उसके सर पर छत नसीब हो गई।
बताते चले कि समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी अपने खुद के खर्च पर गरीबो को आवास बनवा कर देते है। इसी वजह से कमालुद्दीन उस्मानी की चहुओर चर्चा हो रही है। अपने निजी खर्चे से आवास बनवाकर गरीब परिवार को देने वाले कमालुद्दीन उस्मानी । रविवार को एक गरीब परिवार रामदीवान राजभर को आवास बनवाकर चाभी दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशोक यादव लोहिया, दिलशाद अहमद, राजकुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..