नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी बना बड़े विवाद का मुद्दा, दोनों पक्षों से कई घायल

उमेश गुप्ता।
बिल्थरारोड बलिया। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोथ में दो नाबालिग बच्चियों के साथ सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे कुछ युवकों द्वारा कथित छेडख़ानी की घटना के बाद हुवे विवाद में दोनों पक्षों के कई लोगो के घायल होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। पुलिस इस प्रकरण में कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सुचना पाकर मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने आधा दर्जन लोगो को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ शुरू कर दिया है। घायलों में दोनों पक्षों के लोग शामिल है। पुलिस मामले में अग्रिम विवेचना कर रही है।











