मऊ – प्रबुद्ध सम्मलेन में गरजे सपाजन, कहा योगी सरकार की शुरू हो गई है उलटी गिनती

आसिफ रिज़वी

मऊ। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में आज शुक्रवार को पुरानी तहसील के निकट आरएस प्लाजा के प्रांगण में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व  शंखनाद के बीच  सरस्वती मां और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहाकि योगी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने संवैधानिक संस्थाओं का हनन किया है। पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की ही हत्या नहीं हुई बल्कि नारी का चीर हरण तक हुआ। आज देश की स्थिति बहुत खतरनाक है। आप मुकदमें से न डरिए और सरकार के अत्याचार का विरोध करिए। शासन में आज आपराधिक प्रवित्ति के लोग बैठ गए हैं जो गुंडई से सरकार चलना चाहते हैं।

कार्यक्रम में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पाण्डेय ने कहाकि भाजपा सरकार में नौजवान, किसान, ब्यापारी, छात्र, मजदूर, शिक्षक, कर्मचारी हर वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा है। आज महंगाई ने नया रिकॉर्ड बनाया है। जब जब भी भाजपा की सरकार बनी है, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। बीजेपी यह भी बताए कि इस सरकार में सैकड़े लोगों की हत्या कैसे और किसके शह पर हुई। आज देश की अर्थब्यास्था को मोदी सरकार ने अपनी नीतियों से ध्वस्त कर दिया है।

सभा को संबोधित करते हुवे पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने कहाकि आज समाज को तय करना है कि उसे सम्मान से जीना है या अपमान सहकर जीना है। सभी वर्ग का सम्मान और विकास सिर्फ प पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही कर सकते हैं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहाकि आप अपने राजनीतिक भविष्य को पहचानिए कि समाज के हर वर्ग का, प्रदेश का विकास कौन कर सकता है। समाजवादी पार्टी में ही सबका विकास छिपा है। बीजेपी ने  सड़क पर महिला की साड़ी खींचकर सरकार चलाने का अधिकार खो दिया है।

पूर्व मंत्री सनातन पांडेय ने कहाकि समाजवादी पार्टी में ही सर्वसमाज का विकास है। योगी सरकार  प्रदेश में गुंडा राज की पराकाष्ठा पार कर चुकी है। राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने कहाकि योगी की सरकार पिछले 4 साल से जनता को और विपक्ष को डराकर राजनीति करना चाहती है। लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग मुकदमों से नहीं डरते। जनता इनका हिसाब 2022 में लेगी और सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। पूर्व विधायक उमेश पांडेय ने कहाकि प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि बीजेपी का घमंड चूर होगा और सपा की 2022 में सरकार बनेगी। राजेन्द्र मिश्रा ने कहाकि योगी सरकार ने ब्राम्हणों का अब तक सिर्फ अपमान किया है।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, योगेश तिवारी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, राहुल दुबे, दिलीप पांडे, संजय पांडेय, पंकज पांडे, रमेश दूबे, पंकज उपाध्याय,  रविकांत आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामहरि चौहान, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र यादव साधू, शिवप्रताप यादव मुन्ना, अल्ताफ अंसारी,जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, शोभा श्रीवास्तव, दूधनाथ यादव, दिनेश उर्फ गुड्डू चौधरी, राजेन्द्र पांडेय, चंद्रकिशोर पांडेय, वीरेंद्र चौहान, डॉ ओमप्रकाश यादव, अरविंद द्विवेदी, विनय द्विवेदी, अखंड पांडे, के के पांडे, वीरेंद्र लोहिया, विजय यादव, आलोक, बबलू यादव, मुरलीधर यादव, जेपी यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

वीरेन्द्र कुमार चौहान: सैकड़ों लोग हुए सपा में शामिल

पूर्व विधायक उमेश पाण्डे के नेतृत्व में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बसपा, भाजपा, कांग्रेस छोड़कर  सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ली। इस दौरान उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। सपा की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से धीरेंद्र तिवारी, पप्पू पांडे, हरेंद्र तिवारी, रवि तिवारी, तारकेश्वर तिवारी, पारस तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, अमित तिवारी सोनू, अनुराग मिश्र, विजय शंकर  तिवारी, अरविंद मिश्र,रविशंकर चौबे, पिन्टू चौबे पूर्व प्रधान, पलटू बाबा, सुनील तिवारी, मनोज तिवारी, आज़ाद चौबे, दुर्गा चौबे, अश्वनीकांत तिवारी, अमरनाथ शुक्ल, नीरज तिवारी, चुन्नू बाबा, भूपेश तिवारी, शैलेन्द्र पांडेय, चन्दन पांडेय, अखिलेश पांडेय, श्रीप्रकाश उपाध्याय, श्यामकांत उपाध्याय, कृष्णानंद उपाध्याय, मोहन दुबे पूर्व प्रधान – कुरंगा, डा विपिन तिवारी, अभय पांडेय, संतोष मिश्रा, पंकज तिवारी , गौतम पांडेय, दयाशंकर पांडेय, प्रभाकर पाण्डेय, गोपाल पांडेय , प्रवीण पांडेय, राममणि पांडेय, चन्दन पांडेय, अवधेश पांडेय, अशोक सिंह, अमरेश उपाध्याय, नन्हे मिश्रा, मनीष पांडे, दीपक त्रिपाठी सहित अन्य सैकड़ों लोगों शामिल थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *