बिहडा बाज़ार में किशोर विनय यादव की हत्या जैसा अपराध करने के आरोपी संतोष दुबे पर रासुका

शाहीन बनारसी/ मोहम्मद सलीम
वाराणसी। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहाडा बाज़ार में सरेराह गोली चला कर दहशत फैलाने और किशोर विनय यादव की हत्याभियुक्त सूरज दुबे पर वाराणसी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने रासुका की कार्यवाही हेतु अनुमोदन किया है। इस घटना ने पुरे जनपद को हिला कर रख दिया था।

इस घटना में अभियुक्त सूरज दूबे उपरोक्त के विरुद्ध थाना मिर्जामुराद से मु0अ0सं0 99/2021 अन्तर्गत धारा 302, 307, 120बी भा0द0वि0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट दर्ज कर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल 32 बोर विवेचना के क्रम में अभियुक्त सूरज दूबे के साथी अजय यादव के कब्जे से बरामद हुई थी। उपरोक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज दुबे पर आज ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने रासुका की कार्यवाही हेतु अपना अनुमोदन किया है।











