वाराणसी के मशहूर चिकित्सक डॉ0 पराग वाजपेयी ने खुद को गोली मारकर किया खुदकुशी

ए0 जावेद / शाहीन बनारसी
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के कैवल्य धाम कॉलोनी में रहने वाले डॉ0 पराग वाजपेयी (53) ने बीती रात को खुद की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कल रात हुई इस घटना से डॉक्टर के परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि डॉ। पराग वाजपेयी और उनकी पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ और विवाद के बात उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।

भेलूपुर थाने की पुलिस के अनुसार, इतवार की रात सूचना मिली थी कि डॉ0 पराग ने खुद को अपने मकान के बाथरूम में बंद कर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही उनके बच्चे और पत्नी दौड़ कर बाथरूम की तरफ भागे तो वहा उनको डॉ0 पराग खून से लथपथ दिखाई दिए। डॉ0 पराग वाजपेयी की लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और साथ ही पुलिस कार्यवाही में लगी हुई है। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि डॉ0 पराग ने खुद को गोली मारी है।











