थानाध्यक्ष लोहता के निर्देशन में लोहता पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार मोबाइल और एक बाइक के साथ किया दो मोबाइल चोरो को गिरफ्तार,

शाहीन बनारसी \ अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। लोहता थानाअध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह की अगवाई में लोहता पुलिस को एक बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब लोहता पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले दो चोरो को गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल चोरी करने वाले युवको के नाम मथुरापुर भरथरा गाव का रहने वाला शिवपूजन कुमार पटेल (20) और छितौनी गाव का निवासी विक्की राजभर (19) बताया जा रहा है।

उसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों चोरो को थाना ले जाकर मामले में पूछताछ किया गया। उन दोनों युवको ने बताया कि इन लोगों ने लोहता क्षेत्र के कोरौत चौराहे के आसपास मोबाइल चोरी किया है। ये लोग मोबाइल चोरी करते है फिर उस चोरी की हुई मोबाइल को बेच देते है। वही घटना में शामिल पुलिस ने इनके पास से एक बाइक भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को लिखापढ़ी करते हुए न्यायायल हाजिर कराया जहाँ उन दोनों युवको को जेल भेज दिया गया।











