वाराणसी में समाजवादियो ने किया अनोखा प्रदर्शन

शाहीन बनारसी / ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा प्रदर्शन किया, जिसने सबका ध्यान बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। इस अनोखे प्रदर्शन में सपा नेतागण ने हेलमेट पहन कर सड़क पर बन चुके खडडो में बैठ कर सवाल उठाया कि इसके लिए इसका चलान कटेगा।

अमन यादव ने कहा कि सरकार लगता है इन पैसो से केवल चुनावी रैली कर रही है। गाडियों का चालान काटने के लिए ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस है। मगर इन खडडो के लिए कौन चालान काटेगा?











