मॉ समराजी देवी हॉस्पिटल का एमएलसी राकेश यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

संजय ठाकुर
मधुबन/मऊ- स्थानीय तहसील क्षेत्र के गंगऊपुर में रविवार को माँ समराजी देवी हॉस्पिटल का उद्घाटन सपा एमएलसी राकेश यादव ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य ने कहा कि सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण यह अस्पताल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिये एक वरदान साबित होगा क्योंकि यहाँ प्रदेश के बीएचयू, केजीएमसी जैसे संस्थानों के अनुभवि चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।












