अमेठी में इंसानियत हुई शर्मसार : 6 साल की मासूम से दरिंदगी, मरणासन्न अवस्था में छोड़ आरोपी हुआ फरार

तारिक खान
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहा अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली इलाके में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम देकर उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर आरोपी फरार हो गया है। मासूम को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गंभीर हालत में मासूम बच्ची को परिजन सीएचसी जगदीशपुर लेकर पहुंचे। बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत











