कानपुर : प्रतिबन्ध के बावजूद जुलूस-ए-मुहम्मदी निकालने के आरोप में हलीम कालेज के महामंत्री और मैनेजर सहित 3 नामज़द और 300 से अधिक अज्ञात पर मुकदमा हुआ दर्ज
मो0 कुमेल
कानपुर। प्रतिबंध के बावजूद जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार देर रात तीन नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ चमनगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया। खास बात यह है कि जो तीन नामजद किए गए हैं, उसमें हलीम मुस्लिम कालेज का संचालन करने वाली प्रबंध समिति के महामंत्री और मैनेजर शामिल हैं।

दो दिन पहले हयात का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह लोगों को जुलूस निकालने के लिए भड़काने वाला बयान देते दिखाई पड़ रहे हैं। सैंकड़ों लोगों को अज्ञात आरोपित बनाया गया है, जिनकी पहचान उपलब्ध वीडियो से की जाएगी। आरोपितों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन, सरकारी आदेशों की अवहेलना, 3/4 महामारी अधिनियम, 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।











