थाना राजातालाब पुलिस ने देश विरोधी नारे लगाने व पाकिस्तान का झंडा फहराने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी. पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर व थाना प्रभारी राजातालाब के निर्देशन में दिनांक 29.10.2021 को राजातालाब पुलिस टीम के देखभाल क्षेत्र के दौरान सूचना मिली की ग्राम भवानीपुर मे ताज मुहम्मद पुत्र सेखू अपने दुकान के उपर पाकिस्तान का झण्डा लगाया हुआ है तथा ग्रामीणो के विरोध पर गाली गलौज कर रहा है। आरोप लगा कि वह पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाते हुये अपशब्दो का प्रयोग कर रहा है। जिससे समाज के अन्य वर्गों में वैमनस्यता पैदा हो रही है। लोगो ने आरोप लगाया कि इसके बोले गये शब्दो से भारत सरकार के प्रति द्वेष उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है।












