चोलापुर पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर

ए0 जावेद
वाराणसी। संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति और तलाश वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी पिंडरा के निर्देशन में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के द्वारा टीम गठित कर शातिर चोरो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे, तभी जरिया-ए-मुखबिर सुचना मिली कि निदौरा उदयपुर से चोरी हुई समरसेबुल को लेकर कुछ चोर चन्दापुर रोड की तरफ भाग रहे है। सुचना मिलने पर ततकाल पुलिस टीम ने कल बुद्धवार को शाम लगभग 4:40 पर चन्दापुर रोड पर अभियुक्तों को धर दबोचा।












