मृतक किसानो के परिजनों से मिले राहुल और प्रियंका, बढाया हिम्मत और हौसला

आदिल अहमद/ तारिक खान

लखीमपुर खीरी. दो दिन से सीतापुर में नजरबंद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को रात राहुल गांधी के साथ तिकुनिया बवाल में मारे गए लवप्रीत के घर चौखड़ा फार्म पहुंचे। उन्होंने लवप्रीत के परिजन से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद वे लोग निघासन में मृतक पत्रकार रमन कश्यप के यहां भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और उनके बेटे आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग की।

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच लवप्रीत के घर पहुंचे। बाहर मीडिया वालों का हुजूम लगा था लेकिन उन्होंने किसी से बात नहीं की और सीधे उनके घर चली गईं। दोनों ने लवप्रीत के परिवार वालों से बातचीत कर घटना के बारे में पूरी जानकारी ली और न्याय का भरोसा दिलाया। उनके घर से निकलने के बाद मीडिया ने प्रियंका और राहुल गांधी ने दोबारा बातचीत का प्रयास किया लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए। चौखड़ा फार्म के बाद वे मृतक पत्रकार रमन कश्यप के घर निघासन पहुंचे और उनके परिवार वालों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।

बता दें कि रविवार को तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान चार किसान पर कार चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। बवाल के दौरान एक पत्रकार और तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की भी मौत हुई थी। घटना वाले दिन से ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां आने की कोशिश कर रही थीं। मगर सीतापुर में ही पहले उन्हें नजरबंद और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, राहुल गांधी की ओर से प्रदेश सरकार से वहां जाने की अनुमति मांगी गई थी। तीन दिन तक चले टकराव के बाद बुधवार रात प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को वहां जाने की अनुमति दे दी गई।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लवप्रीत के परिवार वालों के साथ करीब आधा घंटा का समय बिताया। लवप्रीत के माता-पिता को उन्होंने गले से लगाया। दोनों ही लोग परिजन के साथ बैठे और पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद रहे। रमन कश्यप के परिवार वालों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि लवप्रीत को कुचला गया है और जिस मंत्री के बेटे ने कुचला, वह अभी भी मंत्री है। जब तक वह मंत्री रहेंगे, निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है। उनका बेटा इस मामले में आरोपी इसलिए मंत्री को बर्खास्त करके उनके बेटे को गिरफ्तार करना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसानों के साथ जो हो रहा है हम उसके खिलाफ लड़ रहे हैं। दोनों परिवारों ने कहा है कि वे न्याय चाहते हैं। हम यहां न्याय दिलवाने आए हैं और यह लड़ाई चलती रहेगी। यहां आने से मुझे रोका गया, यह बड़ा सवाल नहीं है। बड़ा सवाल यह है कि यहां किसानों को कुचला गया है। किसानों की हत्या बड़ी बात है। लवप्रीत के परिजन ने कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी ने हमारी हिम्मत बढ़ाई है। मुआवजा सब कुछ नहीं है, हमें न्याय चाहिए। उन्होंने हमारी बात पूरे ध्यान से सुनकर मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, रमन कश्यप के परिजन ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी है। राहुल गांधी ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *