वाराणसी एयरपोर्ट पर मिले अखिलेश और ओमप्रकाश राजभर, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी एयरपोर्ट पर आज सपा मुखिया अखिलेश यादव और सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर की एक शिष्टाचार मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने आपस में काफी देर तक विचार-विमर्श किया। राजीनीतिक सूत्रों के अनुसार बातचीत का मुख्य मुद्दा 2022 विधानसभा चुनाव से सम्बंधित था।












