प्रियंका के हिरासत वाले कमरे के ऊपर दिखाई दिया ड्रोन, बोले कांग्रेसी – भाजपा कर रही ड्रोन से निगरानी, वही पुलिस ने कहा हमे नही पता किसका है ड्रोन

संजय ठाकुर/शाहीन बनारसी
डेस्क। आपको बता दें कि रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें रविवार सुबह लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में लिया गया था। तब से वह वहीं पर हैं। इस दौरान उनका कमरे में सफाई करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी है। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि-नरेंद्र मोदी जी, आपकी सरकार ने बगैर किसी आदेश और एफआईआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। वहीं, प्रियंका गांधी ने सवाल करते हुए पूछा कि अन्नदाता को कुचल देने वाले अब तक गिरफ्तार नहीं हुए क्यों?











