एसएसबी ने तस्करी कर लेकर जाई जा रही भारी मात्रा में यूरिया खाद व चीनी को लिया कब्जे में, तस्कर फरार

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा के ग्राम शारदा पुरी में एसएसबी ने भारत से नेपाल लेकर जाई जा रही भारी मात्रा में यूरिया खाद व चीनी की बोरियों को कब्जे में ले लिया है। वहीं तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गये।

वही तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पकडे गए सामान की कीमत 64979 रूपये बताई जा रही है। जिसके बाद एसएसबी ने कागजी कार्यवाही कर पकड़े गए सामान को पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है ।











