कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड बुंदेलखंड जोन की बैठक हुई संपन्न

समीर मिश्रा
आज कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड बुंदेलखंड जोन की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि अशोक क्रांतिकारी जी प्रदेश अध्यक्ष संगीत तिवारी जी ने कांग्रेस सेवा दल की कैप पहना कर स्वागत किया। बुंदेलखंड जोन के समस्त जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कानपुर नगर ग्रामीण के बूथ स्तर की जानकारी ली एवं समस्त जिलाअध्यक्ष से संवाद कर बूथ स्तर की नब्ज को टटोली।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्मी नारायण दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष, सुशील सोनी जिलाध्यक्ष/ हमीरपुर प्रभारी, प्रियांशु मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष, विवेक यादव प्रदेश महासचिव, अब्दुल माबूद प्रदेश उपाध्यक्ष, अंकित पाल शहर अध्यक्ष कानपुर, अंशु बुधौलिया, पंकज गुप्ता शामिल रहे।











