हेलीकाप्टर क्रैश में शहीद हुए विशाल पाण्डेय की पुण्यतिथि पर उनकी छोटी बहन को प्रियंका गाँधी ने भेजा लैपटॉप

ए0 जावेद संग अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। बड़गाम में हुए हेलीकाप्टर क्रैश में वाराणसी के शहीद की छोटी बहन वैष्णवी को आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने उसकी शिक्षा हेतु लैपटॉप भेजवाया। बताते चले कि प्रियंका गाँधी ने शहीद विशाल पाण्डेय की बहन वैष्णवी का एडमिशन इंदौर एकेडमी में करवाया था। बिटिया की शिक्षा अच्छे तरीके से हो, इसके लिए प्रियंका गाँधी ने वैष्णवी के लिए लैपटॉप भेजा है।

आज कांग्रेसियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहीद विशाल पाण्डेय के प्रति सरकार ने जो वायदा किया था, उसे पूरा नहीं किया है और जब तक सरकार वायदा पूरा नहीं करती, तब तक हम लड़ाई जारी रखेंगे। प्रियंका द्वारा भेजा गया लैपटॉप वैष्णवी को सौंपने वालो में विश्वविजय सिंह, राजेश्वर पटेल, राघवेन्द्र चौबे, शमशाद अहमद, फ़साहत हुसैन बाबू, मनीष चौबे, ओमप्रकाश, आलोक सिंह आदि कांग्रेस जन शामिल रहे है।











