अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में बनेगी सरकार – आद्याशंकर यादव

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। समाजवादी पार्टी का लगातार जनादेश बढ़ रहा है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में 2022 में सपा की सरकार बनेगी। उक्त बातें सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने आज बिल्थरारोड में प्रेसवार्ता के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की रथयात्रा जिधर जा रहा है। उधर किसान, मजदूर और अन्य दलों के नेता भी उनके काफिले में शामिल हो रहे है। जन सैलाब को देखकर भाजपा बौखला गयी है और रथयात्रा को रोकने के लिए बाधा डाल रही है।

डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर के दाम, सरसो के बढ़ते दाम से आम जनता परेशान है। सरकार के तानाशाही रवैया के चलते किसान एक साल से सड़क पर है। कोई सुध लेने वाला नही है। बेरोजगारी चरम पर है। बेरोजगार युवकों पर लाठियां बरसाई जा रही है। हम लोग लैपटॉप बाटने वाले है और ये लोग बुलडोजर चलवाने वाले है। भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है। आने वाले 2022 के चुनाव में इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। प्रदेश की जनता भी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, दुर्गाप्रसाद जायसवाल, मधुलाला आदि उपस्थित रहे।











