ट्रैक्टर ट्राली ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक सवार दो युवक हुए घायल

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के पलिया संपूर्णानगर मार्ग के ग्राम लालपुर ढाका के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीआरबी 112 के सिपाहियों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। वही पुलिस ने चालक सहित ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।











