पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो चोरी की बाइकों के साथ दो ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के दिशा निर्देश पर अपराध व अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पर पुलिस और एसएसएसबी कि संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ऑटो लिफ्टर गैंग के दो सदस्यों के साथ चोरी की बाइकों को बरामद किया गया है।

वहीं पकड़े गए दोनों ऑटो लिफ्टर के पास से 2 चोरी की बाइक बरामद की गई है। इसके बाद पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।











