बेल्थरारोड : देव दीपावली के अवसर पर जगमगा उठा बीचला पोखरा, आयोजित हुआ भक्ति जागरण

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। देव दीपावली के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान स्थित बीचला पोखरा पर असंख्य दीप जलाए गए। रामलीला मंच और पोखरे के दोनों तरफ के घाटों व चहारदीवारी पर दीप जलाए गए। झिलमिलाते दीपों की कतारों से संपूर्ण रामलीला मैदान रोशनी से नहा उठा।

इस दौरान भक्ति जागरण का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गायक कलाकारों ने भक्ति गीत- संगीत का जलवा बिखेर वाहवाही लूटी। इस मौके पर उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, मोहन प्रसाद मद्धेशिया, ओमप्रकाश गुप्त, मनोज गुप्त प्यारे, राममनोहर गांधी, मृत्युंजय गुप्त, आलोक गुप्ता,विनयप्रकाश डेविड, अनिल राजभर, विनोद जायसवाल ,विनय वर्मा, किशन ,आशुतोष आदि मौजूद रहे।











