ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हिंदूपुर स्कूल के बच्चों का रहा दबदबा

समीर मिश्रा
कानपुर। ब्लॉक स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता कल्यानपुर कम्पोजेटि स्कूल मंधना में आयोजित हुई। प्रतियोगिताओ का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार श्रीवास्तव दीप प्रज्जवलित कर व हरी झंडी दिखाकर किया।न्याय पंचाायत सिंहपुर कछार कम्पोजिट स्कूल हिंदुपर के बच्चे प्रतियोगिता में अव्वल रहे।

इस मौके पर प्रधानाध्यापिका साधना,सहायक अध्यापक रंजना,आलोक अवस्थी,नीतू कमल ने खिलाड़ियों की हौसलाअफज़ाई की तथा उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।











