महाराजगंज के नौतनवा में महिला और पुरुष पुजारी की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या, पुलिस जुटी जाँच में

शाहीन बनारसी (इनपुट : प्रदीप चौधरी)
महाराजगंज। महाराजगंज जनपद के नौतनवा में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहा एक मंदिर के महिला एवं पुरुष पुजारी की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दिया गया है। घटना परसामलिक थाना क्षेत्र के महदेईया गांव में कारण माई मंदिर की है। पुरुष पुजारी व महिला पुजारी की हत्या की जानकारी होते ही क्षेत्र में हडकंप मच गई। घटना आज शुक्रवार को सुबह प्रकाश में आई। घटना की जानकारी लोगों को हुई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इन दोनों लोगों का गांव के लोग बहुत सम्मान करते थे। वाराणसी से कुछ दिन पहले हनुमान की मूर्ति लाकर स्थापित कराए थे। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग मंदिर की ओर गए तो दोनों का शव खुन से लथपथ पड़ा था। शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। ऐसा लग रहा था कि दोनों को बेरहमी से पीट- पीट कर मार डाला गया हो। हत्या की सही वजह का पता अभी नहीं चल रहा है। सीओ नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच में लगी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के कारणों के बारे में तहकीकात की जा रही है।











