राजीव पाहिवाल : सफाई कर्मियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

सरताज खान

गाजियाबाद (लोनी)। शनिवार को नगर पालिका परिषद के आरआरटीटीवी कर्मचारीयो की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से बुलाए गए अ0 भा0 निगम मजदूर अधिकार यूनियन प्रदेश अध्यक्ष को सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के द्वारा उनका शोषण किए जाने संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। जिन्होंने उनकी समस्याओं का अति सिर्फ निस्तारण कराने के लिए आश्वासन दिया है। इससे पूर्व कर्मचारियों ने फूल मालाओं से गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

लोनी के मेन बाजार स्थित रामलीला मैदान में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित सफाई कर्मचारियों ने निगम मजदूर अधिकार यूनियन अध्यक्ष राजीव पाहिवाल को अपनी समस्याओं संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका के अंतर्गत पिछले लंबे समय से काम करते आ रहे महिला व पुरुष सफाई कर्मचारियों को ठेकेदार अपने निजी स्वार्थ के चलते उन्हे कार्यमुक्त कर उनका शोषण करने पर तुला हुआ है।

यही नहीं एक षड्यंत्र के तहत वह मुंह मांगी रकम वसूलने के बदले नए लोगों को काम पर रख रहा है जिसके भ्रष्टाचार के इस खेल में संबंधित विभाग के अन्य लोग भी शामिल है। पहिवाल ने पीड़ित कर्मचारियों की समस्या जानने के उपरांत उनका अति शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्दी ही वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर गरीब, कमजोर मजदूर व सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध की इस आवाज को इतने जोर शोर के साथ बुलंद किया जाएगा ताकि उसकी गूंज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानों तक पहुंच सके।

सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न रोकने के साथ-साथ भ्रष्टाचार के इस खेल में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर अ0भा0 निगम मजदूर अघिकार यूनियन के लोनी इकाई नगर अध्यक्ष राजीव बैनीवाल, केलावा नवनियुक्त प्रमोद कुमार उपाध्यक्ष, कवर पाल वरिष्ठ महामंत्री, रोहित वाल्मीकि महामंत्री आदि उपस्थित रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *