13 राज्यों में हुए उपचुनाव : भाजपा को मिली महज़ 8 सीट, कायम रहा वेस्ट बंगाल में दीदी का जलवा, 3 में से 2 सीट पर भाजपा की ज़मानत ज़ब्त

तारिक़ खान
डेस्क। भारतीय जनता पार्टी को आने वाले समय में विपक्ष से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीदें आज उस सामी बढ़ गयी, जब देश के 13 राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा को एक करारा झटका मिला और कुल 29 में से 22 सीटो पर अपने प्रत्याशी उतारने के बाद महज़ 8 सीटें उसके खाते में आई। वहीँ दूसरी तरफ वेस्ट बंगाल की 3 में से 2 सीटों पर भाजपा की ज़मानत ज़ब्त हो गई और तीनो सीटें भारी अंतर के साथ तृणमूल कांग्रेस ने जीत ली। इनमे से 2 सीट भाजपा की थी।

राजस्थान में भी भाजपा ने अपनी दोनों परंपरागत सीट धरियाबाद और बल्लभनगर गवा दिया तथा इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने अपनी पुरानी सीट गवा दिया। तीन की तीनो सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। भाजपा अपनी सीटिंग सीट कोर्टखाई सीट भी हार गई। इसके अलावा मंडी लोकसभा सीट जो पहले भाजपा के पास थी, इस सीट पर भी कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल कर लिया है। इसी तरह मध्य प्रदेश में भी भाजपा ने अपने 31 साल के कब्ज़े वाली रैगाव सीट गवा दिया है। यहाँ 3 में से भाजपा को महज़ 2 सीटो से संतोष करना पड़ा है।
इन उपचुनावों के नतीजे पर अगर गौर करे तो भाजपा और गठबंधन ने जहाँ भी जीत हासिल किया है, उसको कड़ी मशकक्त करनी पड़ी है। इस चुनाव में भाजपा ने जहाँ पर भी जीत हासिल की है, हर उन सीटों पर उसे कड़ी टक्कर मिली है। वही कई परंपरागत सीटें और सेटिंग सीट भी भाजपा ने गवा दिया है। बेशक ये भाजपा को एक बड़ा झटका है। एक तरफ जहाँ भाजपा 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है, वही इस बड़े झटके से उसको विपक्ष की मजबूती का भी अहसास हो गया है।











