एडवोकेट हसीन खान बने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ)। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाजी सरफराज की अध्यक्षता में बेलौली भोजीपुर में एक बैठक की गई। जिसमें पार्टी को मजबूत बनाने एवं आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं एवं पार्टी को मजबूत बनाने पर अपना अपना विचार रखा।

इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष अप्पू मोर्य, कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन दूधनाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य कल्पना यादव, जितेंद्र यादव, खुर्शेद, जकाउल्ला मास्टर, अबुलैश खान, व आसिफ खान, नौशाद खान, अमजद खान आदि लोग मौजूद रहे।











