लेखपाल साहब पैमाईश करने के लिए मांग रहे थे 5 हज़ार, पीड़ित ने किया एंटी करप्शन से शिकायत तो रंगे हाथ पकड़ लिए गए लेखपाल साहब घुस लेते हुवे

शाहीन बनारसी (इनपुट शाहनवाज़ अहमद)
गाजीपुर में जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल ने एक व्यक्ति से 5 हज़ार रूपये की मांग की। ज़मीन पैमाइश के नाम पर व्यक्ति से मंगलवार की शाम को घुस लेते समय लेखपाल अनिल कुमार को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने जखनिया तहसील से गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि लेखपाल एक व्यक्ति से पट्टे की ज़मीन की पैमाइश करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था. व्यक्ति ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी के निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के जगमलजोत गांव के रहने वाले प्रवेश वनवासी की शिकायत करने पर लेखपाल अनिल कुमार पर कार्यवाही की गई है। लेखपाल अनिल कुमार के खिलाफ भुड़कुड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।











