राकेश टिकैत और अखिलेश यादव बेईमान है, अखिलेश मेरे विधानसभा से चुनाव लड़े तो उन्हें एक लाख वोट से हरा दूंगा : भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह

संजय ठाकुर
बलिया। बलिया के बौरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट से चुनाव जीते सुरेन्द्र सिंह वैसे तो अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है। आज उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को चुनौती देते हुवे कहा है कि वह हमारे क्षेत्र से चुनाव लड़े। उन्होंने कहा है कि यदि अखिलेश यादव उनके विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते है तो वह उन्हें 1 लाख से अधिक मतो से हरा देंगे।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि कृषि कानून पर भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता इसलिए राजनीति कर रहे हैं क्योंकिं उन्हें फंड मिला है। वह सपा और कांग्रेस के इशारे पर किसान आंदोलन का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के आंदोलन को जारी रखने के औचित्य पर सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नए कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। जबकि संसद ने भी मंगलवार को तीनों कानूनों को निरस्त करने को मंजूरी दे दी।











