काशी की बेटी ने किया काशी का नाम रोशन, मिस नार्थ इंडिया में पाया 1st रनरअप का खिताब

विकास गौड़
वाराणसी। काशी की बेटी अंजली ने पिछले दिनों झांसी में आयोजित मिस नार्थ इंडिया कम्पटीशन में 1st रनरअप का खिताब अपने नाम कर काशी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। अंजली की इस उपलब्धी पर अंजली के परिवार में और क्षेत्र में उल्लास का माहोल है। अंजली द्वारा इस उपलब्ध की जानकारी होते ही आसपास और परिचितों का हुजूम अंजली के घर पर उमड़ पड़ा और सभी ने उसको बधाई दिया है।

अंजली ने इस कम्पटीशन में 1st रनरअप का खिताब अपनी समस्त प्रतिद्वंदियों को हार कर हासिल किया। अंजली की इस उपलब्धी पर उन्होंने हमसे बात करते हुवे कहा कि कोई भी कम्पटीशन कितना भी टफ क्यों न हो, आपकी लगन आपकी जीत का रास्ता खुद बना देगी। बस सफलता का प्रयास मन से होना चाहिए। अपने पिता द्वारा दिली इसी सीख से मैंने ये उपलब्धी हासिल किया है।











