दोस्त ने बहाया दोस्त का खून, प्रयागराज में ठेकेदार की गोली मार कर हत्या

रेहान अहमद
प्रयागराज। प्रयागराज जनपद में बीती रात एक युवक की गोली मार कर हत्या किये जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मृतक नगर निगम का ठेकेदार था। घटना रात लगभग 9 बजे हुई है। मृतक को गोली लगने के बाद स्थानीय नागरिको ने उसको अस्पताल पहुचाया, जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी (सिटी) दिनेश सिंह ने बताया कि घटना आपसी विवाद के कारण हुई है। आरोपियों की गिरफ़्तारी का प्रयास हो रहा है।

बच्चा और उसके सभी दोस्त नगर निगम के ठेकेदार है। शराब पीने के बाद तीनों में बहस होने लगी। बहस के दरमियान तैश में आकर महेंद्र ने बच्चा पर गोली चला दी। पुलिस के मुताबिक सभी आपस में अच्छे दोस्त थे लेकिन घटना क्यो हुई, ये गिरफ्तारी के बाद साफ होगा।











