किशोरी ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में 18 वर्षीय किशोरी ने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मामला लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां कस्बा निवासी प्रमोद तिवारी की 18 वर्षीय पुत्री गोल्डी देवी ने अज्ञात कारणों के चलते बीती रविवार की देर रात अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।












