बसपा ने किया 10 छोटे राजनैतिक दलों से गठबंधन की घोषणा, जाने किस किस पार्टी का मिला समर्थन

ए0 जावेद
डेस्क। उत्तर प्रदेश में सर्द ठिठुरन के बीच सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई है। रोज़-ब-रोज़ कोई न कोई बड़ी सियासी हडकंप की खबरे पटल पर रहती है। इस सबके बीच सबसे ख़ामोशी के साथ चुनाव की तैयारी कर रही बहुजन समाज पार्टी के द्वारा आज 10 छोटे दलों से गठबंधन की घोषणा किया गया है।

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, ‘मायावती जी के विकासशील विचारों से प्रेरित होकर बहुजन समाज पार्टी को 10 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने और कार्य करने का संकल्प लिया है।’











