भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए विधायक जितेन्द्र वर्मा को सपा ने बनाया आगरा जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी ने फिर किये चुनावी वायदे

तारिक़ खान
डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सियासी हलचल जारी है। दलों को बदलने के क्रम भी जारी है। एक तरफ जहा भाजपा के कई नेता सपा का दामन थाम चुके है। वही भाजपा ने बड़ा पलटवार करते हुवे मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव को पार्टी की सदस्यता दिलवाया है। इसी क्रम में भाजपा के फतेहाबाद के विधायक जीतेन्द्र वर्मा अब सायकल पर सवार हो गए है।

समाजवादी पार्टी ने किसानों और युवाओं के लिए फिर से चुनावी वादे किए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर सभी फसलों पर एमएसपी निर्धारित की जाएगी। इसके अलावा आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को रोजगार दिलाने का भी वादा किया है।











