भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ने भी बाँधी लाल पगड़ी, पकड़ा सपा का दामन, 300 अन्य नेताओं ने भी लिया सपा की सदस्यता, उडी कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां, न मास्क था ज़रूरी न दो गज की थी दुरी

संजय ठाकुर
लखनऊ। विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ दल बदल कर पाला बदलने की भी सियासत चल रही है। इस क्रम में आज योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपने 300 समर्थको के साथ सपा का दामन थाम लिया। इस कार्यक्रम में 300 कार्यकर्ताओं के साथ उनके भी समर्थक आये हुवे थे। जिसके कारण सपा कार्यालय पर अपार भीड़ इकठ्ठा हो गई।













