थाने पहुचे बसपा नेता अरशद राणा फुट फुट कर रोते हुवे बोले साहब बसपा के प्रभारी शमसुद्दीन ने हडप लिया मेरा 67 लाख रुपया, फिर भी नही दिया टिकट

आदिल अहमद
डेस्क. बहुजन समाज पार्टी पर टिकट पैसे लेकर देने का आरोप एक बार फिर लगा है। बसपा का इस बार टिकट पैसे लेकर देने का मामला थाने तक पहुच गया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बसपा नेता अरशद राणा आज कोतवाली पहुचे और इस्पेक्टर के सामने फुट फुट कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि बसपा पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राईन मेरा 67 लाख रुपया हड़प कर गया है और मुझे टिकट भी नही दिया।

ये पोस्ट उनकी सीट से सलमान को टिकट मिलने के बाद उनकी प्रतिक्रिया के रूप में सामने आई थी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बहुजन समाज पार्टी के पश्चिम प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने अगर मेरा चुनाव के नाम पर लिया गया पैसा वापस नहीं किया तो लखनऊ में माननीय बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के आवास पर आत्मदाह करूंगा।











