विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र पुलिस बल के साथ एसडीएम ने किया क्षेत्र में गश्त

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव 3 मार्च को बलिया में होने वाले मतदान के मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग पूरी तरह से अपनी रौ में नजर आ रहा है। शनिवार को एसडीएम बिल्थरारोड राजेश गुप्ता, रसड़ा क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैस व उभांव निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह सीयर चौकी प्रभारी मदन लाल ने क्षेत्र की दर्जनों मदिरा एवं माडल शाप की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की व आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने दुकानों पर साफ-सफाई के साथ-साथ दुकानों पर किसी को न पीने की सख्त हिदायत दी। प्रशासन की इस कार्यवाही से शराब दुकान के अनुज्ञापियों व सेल्समैनों में हड़कंप मचा रहा। वहीं क्षेत्राधिकारी ने दुकानदारों को शख्त हिदायत देते हुए कोविड का पालन करने के साथ ही मास्क लगा कर दुकान पर बैठने की हिदायत दी।











