शादी में थे लोग फोटो खीचने और खिचवाने में मशगुल, इसी दरमियान चोर ने उड़ा दिया दस लाख के गहने

आफ़ताब फारुकी
गोरखपुर। गोरखपुर के एक मैरिज हॉल में शादी के दौरान दुल्हन के 10 लाख के गहनों की चोरी हो गई। मामला गोरखपुर के सहारा स्टेट मैरिज हॉल का है जहाँ शादी के कार्यक्रम एक दौरान दुल्हन के गहने चोरी हो गई। चोरी की घटना की तहरीर के आधार पर खोराबार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चोरी के बाद 112 डायल करके व स्थानीय थाने को सूचना दी गई। पुलिस की जांच के बाद किसी तरह शादी संपंन्न हुआ। गुरुवार सुबह धीरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। खोराबार इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शादी में दुल्हन के गहने चोरी हुए हैं। जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।











