सपा-रालोद गठबंधन ने जारी किया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में 29 प्रत्याशियों की पहली सूचि, सपा के 9 और रालोद के 20 प्रत्याशियों को मिला टिकट

आदिल अहमद
लखनऊ। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन ने आज विधान सभा चुनावों के लिए पहली सूचि 29 प्रत्याशियों की जारी किया है। इस सूचि में सपा के 9 प्रत्याशी है जबकि रालोद के 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आये है। आज गुरूवार की शाम जारी इस सूचि में उन विधानसभा सीटो के प्रत्याशियो का नाम है जहा चुनाव की अधिसूचना कल शुक्रवार की सुबह जारी होगी।

इसके अलावा कोल से सलमान सईद (सपा), अलीगढ़ से जफर आलम (सपा), सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्ड (रालोद), छाता से तेजपाल सिंह (रालोद), गोवर्धन से प्रीतम सिंह (रालोद), बल्देव से बबीता देवी (रालोद), आगरा कैंट से कुंअर सिंह वकील (सपा), आगरा देहात से महेश कुमार जाटव (रालोद) फतेहपुर सीकरी से ब्रिजेश चाहर (रालोद), खैरागढ़ से रौतान सिंह (रालोद) और बाह से मधुसूदन शर्मा (सपा) शामिल हैं।
गौरतलब है कि इन सीटों पर आगामी 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। इस चरण के लिये चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार (14 जनवरी) को अधिसूचना जारी की जाएगी। वही अन्य सीट के लिए भी सपा में मंथन चल रहा है।











