राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बालिका दिवस का हुआ आयोजन

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। नगर पंचायत स्थित श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बालिका दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूक किया गया। आयोजित समारोह में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं के कल्याण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने बालिका दिवस पर बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा के टिप्स दिए ताकि बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना का विकास हो सके। इस मौके पर नीलिमा श्रीवास्तव, मीरा सिंह, प्रिया द्विवेदी, शिल्पी सिंह, आस्था राठौर, गुड्डू, प्रमोद आदि मौजूद रहे।











