आजमगढ़ में ज़हरीली शराब कांड में मृतकों की संख्या हुई 13, एडीजी ने किया दौरा, आबकारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष हुवे निलम्बित

संजय ठाकुर
डेस्क। आजमगढ़ में ज़हरीली शराब कांड में मृतकों की सख्या बढ़ कर 13 हो गई है। मृतकों में संतोष और शमीम का नाम भी शामिल हो गया है। शमीम और संतोष के घर में भी मातम पसर चूका है। इस कांड में आबकारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष अहरौला को निलम्बित कर दिया गया है। एडीजी ने प्रभावित इलाको का दौरा कर मातहतो को आवश्यक निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम ने जिला आबकारी निरीक्षक नीरज सिंह और थानाध्यक्ष अहरौला संजय सिंह को निलंबित कर दिया है। जहरीली शराब पीने से रविवार से मंगलवार सुबह तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। बीमार लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इस शराब कांड में प्रभावित गाँवो में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले में अपनी जाँच कर रही है। मगर सवाल अभी भी वही है कि इस कांड में भी बड़ी मछलियाँ बच जाएगी जो इस कारोबार को कर रही है। या फिर इस बार कुछ ऐसी कार्यवाही होगी जो नजीर कायम कर सके।











