कांग्रेस को बड़ा झटका: अमरोहा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी सलीम खान हुए सपा में शामिल

आदिल अहमद
डेस्क. विधानसभा चुनाव से पहले सभी सियासी पार्टियों द्वारा एक दुसरे को झटका देने का क्रम जारी है. कभी कोई किसी दल को झटका दे रहा है तो कभी कोई अन्य दल को झटके पर झटके दे रहा है. खबरों की सुर्खियों में आने का क्रम जारी है और कभी “जोर का झटका धीरे से लगे, तो कभी “ज़ोरदार झटके” जैसे लफ्जों से कम चल जाता है. इस क्रम में अब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है जब पोलिंग के महज़ तीन दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने पाला बदल कर सायकल का साथ ले लिया है.












