बारहवीं के बाद इंटर करा रहे है, शुक्र है दसवी नहीं करा रहे: अखिलेश यादव

संजय ठाकुर
डेस्क। सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज रविवार को अपने प्रत्याशियों के साथ गोरखपुर जिले में जनसभा को संबोधित किया। बताते चले कि अखिलेश यादव ने गोरखपुर जिले के चिल्लूपार विधानसभा में जनसभा किया। उन्होंने कहा कि अब यहाँ के लोग 5 साल का इंतज़ार नहीं करना चाहते। अखिलेश यादव ने कहा कि 2017 में इन्होंने नोटबंदी की, इन लोगों ने कहा था कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सब काला धन वापस आ जाएगा। आधी रात जैसे आजादी का जश्न मनाया गया था, ठीक उसी तरह आधी रात में जीएसटी लागू कर दिया।

उन्होंने कहा कि हम तो परिवार वाले लोग हैं। परिवार वाले यह भी हैं, लेकिन परिवार वालों को हम राय देते हैं कि जब घर वापस आओ तो घर वालों के लिए कुछ न कुछ लेकर आते हैं, इसलिए हम बाबा से कहते हैं कि इस बार जब वापस आएं तो अपने गुल्लू के लिए बिस्किट लेते आना। आपने देखा होगा, कि इन्होंने गोशाला में बहुत सारी गाय माता को रखा है, लेकिन इतनी लूट कभी नहीं हुई, जितनी गो माता की सेवा के नाम पर हो रही है। भूसे की लूट हो रही है। बाबा का प्रिय जानवर, वह अब सड़कों पर टक्कर मारकर लोगों की जान ले रहा है। जो सरकार हजारों करोड़ रुपए गोशाला के नाम पर चट कर जाए, उससे क्या उम्मीद करोगे?











